देश की खबरें | मानेकशॉ पर मेघना गुलजार की आगामी बायोपिक का नाम ‘सैमबहादुर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ने शनिवार को एलान किया कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित उनकी आगामी बायोपिक का नाम ‘‘सैमबहादुर’’ होगा।

मुंबई, तीन अप्रैल फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ने शनिवार को एलान किया कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित उनकी आगामी बायोपिक का नाम ‘‘सैमबहादुर’’ होगा।

रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म में युद्ध नायक की भूमिका विक्की कौशल निभाएंगे।

मानेकशॉ 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख थे जब भारत ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का युद्ध लड़ा था।

गुलजार और स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी ने मानेकशॉ की 107वीं जयंती के मौके पर फिल्म के नाम का खुलासा किया।

निर्देशक ने कहा कि वह मानेकशॉ की कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए गर्व महसूस करती हैं।

गुलजार ने एक बयान में कहा, ‘‘वह एक सिपाही के सिपाही थे। सैम बहादुर जैसी शख्सियत अब नहीं बनती। फील्ड मार्शल की जयंती के मौके पर उनकी कहानी को नाम मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं।’’

स्क्रूवाला ने कहा कि उनकी टीम इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक महान व्यक्ति का आज जन्म हुआ था और हम उनकी याद और विरासत को सम्मान देने के लिए हर वो चीज करने की उम्मीद करते हैं जो हम कर सकते हैं।’’

2017 में आयी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजी’ के बाद गुलजार और विक्की कौशल दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने अपने माता-पिता से हमेशा सैम बहादुर की कहानियां सुनी। मेरे माता-पिता पंजाब के रहने वाले हैं और उन्होंने 1971 का युद्ध देखा था लेकिन जब मैंने पटकथा पढ़ी तो मैं पूरी तरह से यादों में बह गया।’’

भवानी अय्यर ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है जबकि इसके संवाद ‘‘बधाई हो’ के लेखक शांतनु श्रीवास्तव ने लिखे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट