देश की खबरें | मेघालय महिला आयोग ने मणिपुर घटना पर तुरंत कार्रवाई की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय राज्य महिला आयोग ने शनिवार को केंद्र और मणिपुर सरकार से जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करवाने की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
शिलांग, 22 जुलाई मेघालय राज्य महिला आयोग ने शनिवार को केंद्र और मणिपुर सरकार से जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करवाने की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
आयोग ने मणिपुर में संबंधित अधिकारियों से जातीय संघर्ष के सभी पीड़ितों को जरूरी मदद और उनका पुनर्वास सुनिश्चित करने की अपील भी की।
आयोग ने एक बयान में कहा, ''हम केंद्र और मणिपुर सरकार से इसांनियत को तार-तार करने वाली इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसने राष्ट्र की हर महिला और बच्चों की गरिमा व सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है।''
मेघालय के महिला आयोग ने यह भी कहा कि एक महिला की इज्जत पर हमला लोकतंत्र में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
बयान के मुताबिक, ''हम मानवाधिकारों, विशेषरूप से अल्पसंख्यकों और वंचित लोगों के अधिकारों के इस घोर उल्लंघन को देखकर बहुत दुखी हैं।''
हिंसा ग्रस्त राज्य में भीड़ द्वारा दो महिला को निर्वस्त्र कर परेड़ कराए जाने का एक वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ था, जिसके बाद देशभर में गुस्सा भड़क उठा। मणिपुर पुलिस ने इस मामले के संबंध में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)