मेघालय तीन मई के बाद भी बढ़ाना चाहता है लॉकडाउन: संगमा
राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फेंस के बाद सोमवार को यह जानकारी दी।
शिलांग, 27अप्रैल मेघालय कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए बंद को तीन मई के बाद भी राज्य में लागू रखना चाहता ।
राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फेंस के बाद सोमवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशव्यापी बंद समाप्त होने के बाद ग्रीन जोन और ऐसे जिलों में कुछ ढील दी जाएगी जो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं।
संगमा ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हमने मेघालय में लॉकडाउन को बढ़ाने की बात कही है।’’
मेघलय में संक्रमण के कुल 12 मामले हैं। इनमें एक की मौत हो चुकी है वहीं 11 में अब भी संक्रमण है।
मुख्य सचिव एम एस राव ने कहा कि इसबीच राज्य सरकार ने शिलांग और पूर्व खासी जिले के माइलेम ब्लाक को छोड़ कर जरूरत के सामान की बिक्री और कोरियर सेवा के जरिए इन्हें अन्य स्थानों पर भेजने, आवश्यक सामानों की ऑनलाइन बिक्री सहित कई गतिविधियों को सोमवार को मंजूरी दे दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

