देश की खबरें | मेघालय प्रदेश कांग्रेस पांच निलंबित विधायकों पर आलाकमान को सौंपेगी रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में पांच विधायकों को निलंबित करने वाली कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह उन सभी के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने में विफल रहने पर पार्टी आलाकमान को जल्द एक रिपोर्ट सौंपेगी।
शिलांग, एक मार्च मेघालय में पांच विधायकों को निलंबित करने वाली कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह उन सभी के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने में विफल रहने पर पार्टी आलाकमान को जल्द एक रिपोर्ट सौंपेगी।
पिछले दिनों कांग्रेस के इन पांच विधायकों ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा नीत मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) को समर्थन देने की घोषणा की थी।
मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख विन्सेंट एच पाला ने कहा कि पांच विधायकों को दिया गया दस दिन का समय 24 फरवरी को समाप्त हो गया, लेकिन उन्होंने अभी तक कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित एमडीए सरकार का समर्थन करने और उसमें शामिल होने के चलते 14 फरवरी को पांचों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए नोटिस दिया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘हम इस मामले पर चर्चा करने के लिए चार मार्च को बैठक करेंगे और इसके बाद एआईसीसी को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।’’ पाला ने कहा कि आगे की कार्रवाई पर फैसला एआईसीसी करेगी।
कांग्रेस विधायकों को निलंबित किए जाने के बाद कांग्रेस विधायक दल की नेता अंपरीन लिंगदोह ने कहा था कि पांचों विधायक इस मामले पर सामूहिक निर्णय लेंगे। संपर्क करने पर लिंगदोह ने कहा, ‘‘हम 12 दिनों में आपको बताएंगे।’’
सूत्रों ने कहा कि निलंबित विधायकों ने पहले ही कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने का फैसला किया है क्योंकि उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से फिर से चुनाव कराने का मन बना लिया है। पांच अन्य विधायकों में से चार को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं।
कांग्रेस ने 60 सदस्यीय सदन में 12 सीटें जीती थीं, लेकिन उनमें से सात, पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व में, पार्टी छोड़कर पिछले साल नवंबर में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

