देश की खबरें | मेघालय उच्च न्यायालय ने कहा, योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार एकमात्र पहचान पत्र नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड पहचान का एकमात्र दस्तावेज नहीं हो सकता।

शिलांग, 21 जुलाई मेघालय उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड पहचान का एकमात्र दस्तावेज नहीं हो सकता।

अदालत ने प्रशासन को निर्देश दिया कि जो लोग आधार संख्या दिखाने में असमर्थ हैं या दिखाने को तैयार नहीं हैं, उनसे वैकल्पिक पहचान पत्र स्वीकार किया जाए।

मुख्य न्यायाधीश आईपी मुखर्जी और न्यायमूर्ति डब्ल्यू डिएंगदोह की पीठ ने कहा कि अगर आधार उपलब्ध नहीं है, तो सरकार को पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट जैसे अन्य वैध दस्तावेज स्वीकार करने चाहिए।

अदालत ने स्पष्ट किया कि आधार संख्या न होना अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक पश्चात छात्रवृत्ति तथा अन्य वजीफे जैसी योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए अयोग्यता नहीं होगी।

यह अंतरिम निर्देश सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेनेथ एम संगमा द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर आया है, जिसमें राज्य सरकार की 31 अक्टूबर, 2023 की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। इस अधिसूचना में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया था।

पीठ ने कहा कि आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम-2016, सरकारी योजनाओं तक पहुंच के लिए पहचान के एकमात्र रूप में आधार को अनिवार्य नहीं करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड