देश की खबरें | मेघालय सरकार एसएसए शिक्षकों के दो महीने के लंबित वेतन को जारी करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के शिक्षा मंत्री लाहमेन रिंबुई ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों को दो महीने का बकाया वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है।

शिलांग, तीन मार्च मेघालय के शिक्षा मंत्री लाहमेन रिंबुई ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों को दो महीने का बकाया वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है।

सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के शिक्षकों ने पिछले साल अक्टूबर से लेकर अब तक पांच महीने के उनके देय वेतन का भुगतान नहीं करने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया था।

मेघालय एसएसए स्कूल संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और उनसे शिक्षकों का लंबित वेतन जारी करने का आग्रह किया था।

पूर्वोत्तर राज्य के एसएसए स्कूलों में कुल मिलाकर 12,541 शिक्षक काम करते हैं।

शिक्षा मंत्री लाहमेन रिंबुई ने कहा, "मैंने आश्वासन दिया है कि सरकार शिक्षकों के कम से कम दो महीने के वेतन को जल्द से जल्द जारी करने की पूरी कोशिश करेगी।"

एसएसए शिक्षकों के पांच महीने के वेतन के भुगतान के लिए 145 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\