देश की खबरें | मेघालय : सोहियोंग सीट के लिए मतगणना जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिलांग, 13 मई मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के कारण यह चुनाव हो रहा है। शेष सीट पर चुनाव 27 फरवरी को हुए थे, लेकिन इस सीट के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

इस चुनाव में जीत के साथ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का लक्ष्य 60 सदस्यीय विधानसभा में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 29 करना है।

इस चुनाव में यूडीपी के सिन्शर लिंगदोह थबाह, एनपीपी के समलिन मालनगियांग, कांग्रेस के एस ओसबोर्न खरजाना, एचएसपीडीपी के सैंडोंडोर रैनथियांग, बीजेपी के सेरेफ ई खरबुकी और टीएमसी के स्टोडिंगस्टार थबाह समेत छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सोहियोंग में मतदान 10 मई को हुआ था, जिसमें 91.8 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस क्षेत्र में 34,000 से अधिक मतदाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\