जरुरी जानकारी | मेघालय के मुख्यमंत्री ने 2024-25 के लिए 2,029 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,029 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। उन्होंने 2028 तक मेघालय को 10 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की एक कार्ययोजना वाले दस्तावेज को ‘मिशन 10’ कहा है।

शिलांग, 21 फरवरी मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,029 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। उन्होंने 2028 तक मेघालय को 10 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की एक कार्ययोजना वाले दस्तावेज को ‘मिशन 10’ कहा है।

संगमा के पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि कुल प्राप्तियां 27,072 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जिनमें राजस्व प्राप्तियां 23,515 रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 3,557 करोड़ रुपये हैं।

उन्होंने कहा कि 3,527 करोड़ रुपये की उधारी को छोड़कर कुल प्राप्तियां 23,545 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। कुल व्यय 27,072 करोड़ रुपये है, जिसमें राजस्व व्यय 19,653 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 7,419 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1,498 करोड़ रुपये के ऋण के पुनर्भुगतान को छोड़कर कुल व्यय 25,574 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज भुगतान 1,236 करोड़ रुपये और पेंशन भुगतान 1,865 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।

संगमा ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘इसलिए, मैं वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,029 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे के साथ बजट पेश कर रहा हूं, जो राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का लगभग 3.83 प्रतिशत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\