देश की खबरें | मेघालय में बाहर से लाई गई मछलियों में फॉर्मलीन पाए जाने के बाद ब्रिकी पर प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय सरकार ने नदी जल में पाई जाने वाली मछलियों की खेप के नमूनों की जांच में फॉर्मलीन पाए जाने के बाद बाहर से लाई गई मछलियों की बिक्री पर 15 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

शिलांग, नौ जून मेघालय सरकार ने नदी जल में पाई जाने वाली मछलियों की खेप के नमूनों की जांच में फॉर्मलीन पाए जाने के बाद बाहर से लाई गई मछलियों की बिक्री पर 15 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) आयुक्त आर.एम. कुर्बाह ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा, ‘‘लोगों के स्वास्थ्य संबंधी हितों को ध्यान में रखते हुए बाहर से लाई गई मछली अथवा क्रस्टेशियन के संग्रहण, वितरण और बिक्री पर 15 दिन तक अथवा अधिसूचना जारी होने की तारीख से कोई सुधारात्मक कदम उठाए जाने तक रोक रहेगी।’’

बयान में कहा गया कि इस अधिसूचना का पालन नहीं करने पर कानून के अनुसार सात वर्ष तक की सजा और दस लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

फॉर्मलीन रंगहीन द्रव है और इसका इस्तेमाल जैविक नमूनों को संरक्षित करने में किया जाता है। सभी जिलों से लिए गए 42 नमूनों में से 30 में फॉर्मलीन पाया गया । राज्य की खाद्य प्रयेगशाला में और नमूनों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम तथा अन्य स्थानों से 21,000 मीट्रिक टन मछली राज्य में आती है।

आपूर्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में वित्त वर्ष 2016-17 में 12,330 मीट्रिक टन मछलियों का उत्पादन हुआ था, जबकि मांग सालाना 33,000 मीट्रिक टन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड