राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर बैठकें जारी, गहलोत ने कहा: सबको लॉटरी खुलने का इंतजार
राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में पुनर्गठन की कवायद अंतिम दौर में पहुंचने की उम्मीदों के बीच मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार शाम यहां बुलाई गई है.
जयपुर, 20 अक्टूबर : राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में पुनर्गठन की कवायद अंतिम दौर में पहुंचने की उम्मीदों के बीच मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार शाम यहां बुलाई गई है. मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक शाम पांच बजे होगी.
वहीं गहलोत ने संभावित पुनर्गठन पर चुटकी लेते हुए यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम सबको इंतजार है लॉटरी खुलने का.’’ यह भी पढ़ें : यूएस सीडीसी ने सभी वयस्कों के लिए कोरोना वैक्सीन बूस्टर की दी अनुमति
पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व गहलोत के बीच बैठकों का दौर शनिवार को भी जारी रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

