देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर राजनाथ के आवास पर राजग नेताओं की बैठक शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नामों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक बैठक आरंभ हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नामों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक बैठक आरंभ हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान, किरेन रीजीजू, एस जयशंकर, वीरेंद्र कुमार और अन्नपूर्णा देवी शामिल हुए।

जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के कुछ नेता भी इस बैठक में मौजूद थे। सिंह और पासवान केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं।

अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इस दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और फिर 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में संसद के आगामी सत्र की रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए महाराष्ट्र भाजपा कोर समूह की एक अलग बैठक आज शाम पार्टी मुख्यालय में होगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, वरिष्ठ नेता आशीष शेलार, सांसद अशोक चौहान, मंत्री गिरीश महाजन और अन्य नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\