एजेंसी न्यूज

आईटीपीसीएल के ऋणदाताओं की इसी सप्ताह बैठक, पुनर्गठन को देंगे अंतिम रूप

अभी आईटीपीसीएल दिवाला समाधान प्रक्रिया में है।

आईटीपीसीएल के ऋणदाताओं की इसी सप्ताह बैठक, पुनर्गठन को देंगे अंतिम रूप

मुंबई, 26 अप्रैल आईएलएंडएफएएस तमिलनाडु पावर कंपनी लिमिटेड (आईटीपीसीएल) के ऋणदाताओं की इस सप्ताह बैठक होगी जिसमें पुनर्गठन योजना के अंतिम रूप दिया जा सकता है। एक सूत्र ने यह यह जानकारी दी।

अभी आईटीपीसीएल दिवाला समाधान प्रक्रिया में है।

आईटीपीसीएल आईएलएंडएफएस समूह द्वारा अपने ऊर्जा मंच (आईईडीसीएल) के तहत गठित एक विशेष इकाई है। इसका गठन तमिलनाडु के कुड्डालोर में ताप बिजली परियोजना के क्रियान्वयन के लिए किया गया था। कंपनी को हाल में क्रिसिल से आरपी4 रेटिंग मिली है। यह रेटिंग किसी दबाव वाली कंपनी की समाधान योजना के लिए जरूरी होती है।

सूत्र ने कहा कि आईटीपीसीएल के ऋणदाता पुनर्गठन को पूरा करने के लिए संभवत: इस सप्ताह ई-वोटिंग करेंगे। आईटीपीसीएल के ऋणदाताओं में पंजाब नेशनल बैंक की अगुवाई में 19 बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल हैं।

आईएलएंडएफएस द्वारा राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष दिए गए हलफनामे के अनुसार कंपनी पर ऋणदाताओं का 6,700 करोड़ रुपये और आईएलएंडएफएस समूह की इकाइयों का 900 करोड़ रुपये का बकाया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).