विदेश की खबरें | रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और यूक्रेन के विदेश मंत्री दमोत्री कुलेबा की बैठक बृहस्पतिवार को अंताल्या शहर के पास एक कूटनीतिक फोरम से इतर हो रही है। बैठक में तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगलु भी भाग ले रहे हैं।

रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और यूक्रेन के विदेश मंत्री दमोत्री कुलेबा की बैठक बृहस्पतिवार को अंताल्या शहर के पास एक कूटनीतिक फोरम से इतर हो रही है। बैठक में तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगलु भी भाग ले रहे हैं।

कावुसोगलु ने कहा कि बैठक का उद्देश्य रूस तथा यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के बीच बैठक का रास्ता साफ करना है।

बर्लिन-

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन के परमाणु केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर वार्ता के लिए वह तुर्की जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रोसी को तुर्की के विदेश मंत्री ने अंताल्या आमंत्रित किया है।

आईएईए प्रमुख यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा पर यूक्रेन और रूस के बीच समझौते पर जोर दे रहे हैं।

स्टॉकहोम-

स्वीडन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा है कि देश को 2025 तक अपने सैन्य खर्च को बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद का 2 प्रतिशत कर देना चाहिए। स्वीडन नाटो का सदस्य नहीं है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यह बात सामने आई है। हमलों ने यूरोप के सुरक्षा परिदृश्य को बदल दिया है।

वाशिंगटन-

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक को मंजूरी दे दी है जो रूस से अमेरिका को तेल आयात को प्रतिबंधित करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन में बढ़ती जंग की स्थिति के जवाब में घोषित प्रतिबंधों को कानूनी रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।

तोक्यो-

जापान की इलेक्ट्रॉनिक और मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी सोनी यूक्रेन में युद्ध की स्थिति को देखते हुए अपने प्लेस्टेशन वीडियो गेम कंसोल तथा गेम सॉफ्टवेयर की रूस को आपूर्ति निलंबित कर रही है।

तोक्यो-

जापानी कंपनी हिताची समूह भी रूस को अपने सभी निर्यात निलंबित कर रहा है और उसने वहां अस्थायी रूस से विनिर्माण रोक दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट