देश की खबरें | कर्नाटक में सिद्धरमैया को औपचारिक तौर पर कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बृहस्पतिवार शाम को यहां कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक शुरू हुई, जिसमें सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता और अगला मुख्यमंत्री चुना जाना है।
बेंगलुरू, 18 मई कर्नाटक में बृहस्पतिवार शाम को यहां कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक शुरू हुई, जिसमें सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता और अगला मुख्यमंत्री चुना जाना है।
इससे पहले दिन में, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा की कि सिद्धरमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे।
इंदिरा गांधी भवन में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और सांसदों की बैठक हो रही है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को प्रस्तावित है।
चुनाव परिणामों की घोषणा के एक दिन बाद 14 मई को सीएलपी की बैठक हुई थी, जिसके दौरान एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नए मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करने के लिए अधिकृत किया गया था।
राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)