देश की खबरें | मेइती संगठन ने मुक्त आवागमन आदेश का विरोध करने वाले कुकी समूह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेइती समुदाय के कई संगठनों ने आठ मार्च से मणिपुर में सभी लोगों की निर्बाध आवाजाही के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान की अवहेलना करने पर एक प्रमुख कुकी संगठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इंफाल, चार मार्च मेइती समुदाय के कई संगठनों ने आठ मार्च से मणिपुर में सभी लोगों की निर्बाध आवाजाही के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान की अवहेलना करने पर एक प्रमुख कुकी संगठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इंफाल स्थित मेइती समुदाय के कई नागरिक समाज संगठनों के एक छत्र निकाय सीओसीओएमआई ने मंगलवार को यह मांग की।

मणिपुर अखंडता पर समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) की यह मांग उस समय सामने आई है जब एक दिन पहले जनजातीय एकता समिति (सीओटीयू) ने कहा था कि शाह द्वारा घोषित मुक्त आवागमन को कुकी जो आबादी वाले क्षेत्रों में अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि समुदाय के लिए विधानमंडल के साथ केंद्र शासित प्रदेश की मांग पर समझौता नहीं किया जा सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक मार्च को सुरक्षाबलों को आठ मार्च से मणिपुर में सभी मार्गों पर लोगों की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा।

यह आदेश इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मई 2023 में दोनों समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से इंफाल घाटी स्थित मेइती और पड़ोसी पहाड़ियों पर रहने वाले कुकी लोगों के निवास वाले क्षेत्रों से यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। हिंसा में अब तक 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\