देश की खबरें | मेरठ: भाजपा की एक नेता का ‘अश्लील’ वीडियो सार्वजनिक; भाजपा पार्षद, एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), 13 जून उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिले के भावनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आनन्द कुमार गौतम ने 32-वर्षीया भाजपा नेता की तहरीर के हवाले से बताया कि पार्टी कार्यकर्ता सोमदत्त विहार निवासी रवीन्द्र नागर ने शिकायतकर्ता का फर्जी अश्लील वीडियो बनाया और उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो को वार्ड संख्या-18 से हमनाम भाजपा पार्षद रवीन्द्र (निवासी-सराय काजी) को भेज दिया।

गौतम के अनुसार, भाजपा पार्षद ने एक फर्जी आईडी बनाकर महिला नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल साइट पर पोस्‍ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

पीड़िता ने संबंधित वीडियो की जानकारी मिलने के बाद भावनपुर थाने में छह जून को ही तहरीर दी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस मामले में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा में पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक कृत्य है। किसी महिला को इस तरह से बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे।

सिंघल ने कहा कि कार्रवाई के लिए उन्होंने मेरठ पुलिस अधीक्षक से बात की है और पार्टी भी इसे लेकर कार्रवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now