देश की खबरें | मेरठ : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मेरठ (उत्तर प्रदेश), तीन जुलाई जिले में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गौरतलब है कि पीड़िता और उसकी मां ने 16 फरवरी, 2021 को किशोरी के प्रेमी शादाब, उसके सगे भाई मुनव्वर और चचेरे भाई गुलशेर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दी थी, जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि बाद में किशोरी ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के दौरान शादाब और उसके भाइयों मुनव्वर और अशरफ के खिलाफ छेड़खानी का और शादाब और मुनव्वर पर बलात्कार का आरोप लगाया। बयान के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में बलात्कार की धारा भी जोड़ दी थी।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को बताया कि परीक्षितगढ़ थाने को शुक्रवार को सूचना मिली कि किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि किशोरी शादाब से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था।

चौधरी ने बताया कि किशोरी द्वारा फरवरी में दर्ज करायी गई प्राथमिकी की विवेचना ठीक से नहीं करने के आरोप में जांच अधिकारी शिव नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किशोरी के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि किशोरी के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर शादाब समेत 12 लोगों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड