विदेश की खबरें | कान फिल्म महोत्सव में 'ला सिनेफ' पुरस्कार की दौड़ में मेरठ में जन्मीं मानसी माहेश्वरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेरठ में जन्मीं मानसी माहेश्वरी फ्रांस में आयोजित 77वें कान फिल्म महोत्सव में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और वह अपनी एनिमेटेड फिल्म के लिए प्रतिष्ठित 'ला सिनेफ' पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गई हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कान, 23 मई मेरठ में जन्मीं मानसी माहेश्वरी फ्रांस में आयोजित 77वें कान फिल्म महोत्सव में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और वह अपनी एनिमेटेड फिल्म के लिए प्रतिष्ठित 'ला सिनेफ' पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गई हैं।

मानसी ब्रिटेन के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल (एनएफटीएस) से स्नातक हैं।

मानसी की नौ मिनट लंबी एनिमेटेड फिल्म 'बनीहुड' को बृहस्पतिवार को फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया।

मानसी ने अपनी फिल्म को लेकर कहा, ‘‘ 'बनीहुड' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें मैं अपने और अपनी मां के बारे में एक वयस्क कहानी बताती हूं। फिल्म का शीर्षक बदलाव के उस चरण को संदर्भित करता है जो बचपन और वयस्कता को अलग करता है। फिल्म यह समझने का प्रयास करती है कि लोगों को झूठ बोलने की आवश्यकता क्यों महसूस होती है।’’

मानसी ने एनएफटीएस से इस साल निर्देशन-एनीमेशन में एक पाठ्यक्रम में स्नातक किया है।

एनएफटीएस में दाखिला लेने से पहले, मानसी राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी), दिल्ली में निटवेअर डिजाइन की छात्रा थीं। पाठ्यक्रम के दौरान, उन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा को बढ़ाया और एनिमेटेड लघु फिल्में बनाना शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\