खेल की खबरें | मेदवेदेव, यास्त्रेम्स्का आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. करीब चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में मेदवेदेव ने हुरकाज की वापसी के हर प्रयास को नाकाम कर दिया ।

करीब चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में मेदवेदेव ने हुरकाज की वापसी के हर प्रयास को नाकाम कर दिया ।

अब उनका सामना विम्बलडन चैम्पियन कार्लोस अलकाराज या ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा ।

अमेरिकी ओपन 2021 चैम्पियन मेदवेदेव दो बार यहां उपविजेता रह चुके हैं ।

इससे पहले यूक्रेन की डायना यास्त्रेम्स्का ने लिंडा नोस्कोवा को हराकर महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और वह पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है ।

यूक्रेन की 93वीं रैंकवाली डायना ने क्वालीफायर के जरिये मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया था । अब वह 12वीं रैंकिंग वाली झेंग किंवेन या अन्ना कालिंस्काया से खेलेंगी ।

वह 1978 में क्रिस्टीन स्टोरी के बाद ओपन युग में आस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालीफायर है ।

नोस्कोवा ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को मात दी थी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी