खेल की खबरें | विंबलडन से प्रतिबंधित होने के बाद मेदवेदेव की एटीपी टूर में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव जिनेवा ओपन में बात कर रहे थे। वह हर्निया का आपरेशन करवाने के कारण पांच सप्ताह बाद एटीपी टूर में वापसी कर रहे हैं।

यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव जिनेवा ओपन में बात कर रहे थे। वह हर्निया का आपरेशन करवाने के कारण पांच सप्ताह बाद एटीपी टूर में वापसी कर रहे हैं।

मेदवेदेव से पूछा गया कि जब वह नहीं खेल रहे थे तो क्या रूस के यूक्रेन के हमले पर करीबी नजर रखे हुए थे, उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ हो रहा है उस पर गौर करने के लिये मेरे पास कुछ समय था। हां, यह बहुत परेशान करने वाला है।’’

मेदवेदेव ने इससे पहले फरवरी में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद कहा था कि वह शांति चाहते हैं।

अधिकतर ओलंपिक खेलों ने रूसी टीम और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर रखा है, लेकिन टेनिस ने खिलाड़ियों को अपने देश के प्रतिनिध नहीं बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भाग लेने की अनुमति दे रखी है।

विंबलडन ने हालांकि तीन सप्ताह पहले ब्रिटिश सरकार के फैसले की तर्ज पर रूसी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था।

मेदवेदेव ने कहा कि यदि परिस्थितियां बदलती हैं तो वह 27 जून से शुरू होने वाले विंबलडन में खेलना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं खेल सकता हूं तो मुझे विंबलडन में खेलने में खुशी होगी। मुझे यह टूर्नामेंट पसंद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान