देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दवा दुकान सील, दो लोग हिरासत में लिये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में निरीक्षण के दौरान एक दवा के 110 स्ट्रिप (पत्ते) बरामद होने के बाद एक थोक औषधि दुकान को सील कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 11 जून जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में निरीक्षण के दौरान एक दवा के 110 स्ट्रिप (पत्ते) बरामद होने के बाद एक थोक औषधि दुकान को सील कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुकान के दोनों मालिकों को हिरासत में लिया गया। वे दोनों भाई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस और औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को कस्बे में दवाओं का थोक कारोबार करने वाली दुकान पर छापा मारा।

अधिकारी ने बताया, “परिसर के निरीक्षण और सत्यापन के दौरान दवा (टपेंडाडोल) की 110 स्ट्रिप बरामद की गई, जिसकी खरीद-बिक्री का विवरण उपलब्ध नहीं रहने के चलते उनका दुरुपयोग किये जाने का संदेह बढ़ गया है।”

उन्होंने बताया कि इसे संज्ञान में लेते हुए देश के कानून के तहत दवा दुकान को सील कर दिया गया और इसके मालिकों को हिरासत में ले लिया गया।

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद की गई।

उन्होंने बताया, “नशे के खिलाफ लड़ाई सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और युवाओं को नशे की लत लगाने वालों के खिलाप सख्त कार्रवाई की जा रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला