देश की खबरें | शैक्षणिक सत्र 2024-25 से स्थापित होने वाले चिकित्सा महाविद्यालयों में अधिकतम 150 स्नातक सीट होंगी: एनएमसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शैक्षणिक सत्र 2024-25 से स्थापित होने वाले चिकित्सा महाविद्यालयों में अधिकतम 150 स्नातक सीट होंगी, बशर्ते संस्थान संबंधित राज्य में 10 लाख आबादी के लिए 100 एमबीबीएस सीट के अनुपात का पालन करे।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त शैक्षणिक सत्र 2024-25 से स्थापित होने वाले चिकित्सा महाविद्यालयों में अधिकतम 150 स्नातक सीट होंगी, बशर्ते संस्थान संबंधित राज्य में 10 लाख आबादी के लिए 100 एमबीबीएस सीट के अनुपात का पालन करे।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने ‘‘नये चिकित्सा संस्थानों की स्थापना, नये चिकित्सा पाठ्यक्रमों की शुरुआत, मौजूदा पाठ्यक्रमों के लिए सीट में वृद्धि एवं आकलन तथा रेटिंग विनियमन, 2023’’ के लिए हाल में जारी दिशानिर्देशों में कहा है कि सीट में बढ़ोतरी की चाहत रखने वाले महाविद्यालय 2024-25 से एमबीबीएस छात्रों की संख्या 150 से अधिक नहीं कर सकते हैं।

सोलह अगस्त को अधिसूचित दिशानिर्देशों में कहा गया है कि प्रवेश के लिए कोई भी अतिरिक्त अनुमति प्राप्त सीट उस कॉलेज को प्रवेश के लिए दी गई सीट की संख्या के भीतर होगी।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि 2023-24 के बाद, नये चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने का अनुमति-पत्र केवल 50/100/150 सीट की वार्षिक प्रवेश क्षमता के लिए जारी किया जाएगा।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि चिकित्सा महाविद्यालय, छात्रों और प्रशिक्षुओं के लिए छात्रावास और शिक्षण अस्पताल या संस्थान, या तो एकल परिसर में या अधिकतम दो परिसरों में होंगे।

दिशानिर्देशों के अनुसार, कॉलेज और अस्पताल के भूखंडों के बीच की दूरी में यात्रा का समय अधिकतम 30 मिनट होगा। अस्पताल में कम से कम 220 बिस्तर होंगे।

दिशानिर्देशों में परिसर, पुस्तकालय, पत्रिकाओं, व्याख्यान कक्ष, प्रयोगशालाओं, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, अनुसंधान सुविधा, कॉलेज की वेबसाइट, विभागों और क्लोज सर्किट कैमरे के संदर्भ में अन्य मानदंड निर्दिष्ट किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला