देश की खबरें | मेडिकल बोर्ड ने सुशांत की मौत को लेकर सीबीआई को निर्णायक 'मेडिको-लीगल' राय दी: एम्स फोरेंसिक प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एम्स के फोरेंसिक प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सीय बोर्ड ने सुशांत की मौत को लेकर सीबीआई को निर्णायक 'मेडिको-लीगल' राय दे दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर एम्स के फोरेंसिक प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सीय बोर्ड ने सुशांत की मौत को लेकर सीबीआई को निर्णायक 'मेडिको-लीगल' राय दे दी है।

एक सूत्र ने कहा कि डॉक्टरों के दल को अभिनेता के विसरा में जहर के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, यह जानकारी आगे सत्यापित नहीं की जा सकी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से दी शिकस्त: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं, डॉ गुप्ता ने मामला अदालत में होने का हवाला देते हुए अपने स्तर पर रिपोर्ट के संबंध में कोई भी विवरण देने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, '' एम्स के चिकित्सीय बोर्ड ने इस मामले में सीबीआई को बेहद स्पष्ट तौर पर अपनी अंतिम मेडिको-लीगल राय से अवगत करा दिया है। एम्स और सीबीआई इस मामले में एक ही पृष्ठ पर हैं।''

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Judgment: मथुरा से भी दो आरोपी सीबीआई अदालत में होंगे पेश.

गुप्ता ने कहा, '' हम मीडिया में लगायी जा रही अटकलों की पुष्टि नहीं करते हैं और साथ ही मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसी किसी भी खबर में एम्स का हवाला नहीं दें।''

डॉ गुप्ता की यह टिप्पणी मेडिको-लीगल राय को लेकर मीडिया में आईं विरोधाभासी खबरों के बाद आयी है। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि विशेषज्ञ दल ने अपनी रिपोर्ट में जहर का कोई साक्ष्य नहीं मिलने की बात कही है जबकि कुछ खबरों में दावा किया गया है कि रिपोर्ट में हत्या अथवा गैर इरादतन हत्या को खारिज नहीं किया गया है।

इससे पहले, सीबीआई ने सोमवार को कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच एजेंसी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है।’’

सात वर्ष पहले ‘काई पो चे’ फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले राजपूत (34) इस वर्ष 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

अभिनेता के पिता के. के. सिंह की तरफ से पटना में राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराए जाने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथों में ले ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\