एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मीडिया को राष्ट्रविरोधी बयानों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए: धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से ‘‘राष्ट्र-विरोधी बयानों’’ और गलत सूचनाओं के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि अल्पकालिक घटनाएं अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।

देश की खबरें | मीडिया को राष्ट्रविरोधी बयानों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए: धनखड़

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से ‘‘राष्ट्र-विरोधी बयानों’’ और गलत सूचनाओं के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि अल्पकालिक घटनाएं अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।

धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मीडिया नीति निर्माताओं और जनता के बीच सेतु का काम करता है, तथा इसे 'पक्षपातपूर्ण हितों' के साथ काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आम आदमी और राष्ट्र के हितों को नुकसान पहुंचता है।

उपराष्ट्रपति ने यहां 'प्रतिदिन मीडिया नेटवर्क' के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बात कही और साथ ही सुझाव दिया कि संपादकीय स्थान सभी के लिए 'बहुत महत्वपूर्ण' होना चाहिए और आश्चर्य व्यक्त किया कि यह 'गायब' क्यों हो रहा है।

उन्होंने कहा कि संपादकीय का ध्यान लोगों को संवेदनशील बनाने पर होना चाहिए।

धनखड़ ने राष्ट्रविरोधी और फर्जी बयानों को बेअसर करने के लिए 'मशीन लर्निंग' जैसी तकनीक के इस्तेमाल का भी सुझाव दिया।

उन्होंने मीडिया से राष्ट्र-विरोधी बयानों, गलत सूचनाओं और भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).