एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में सड़क हादसे में मीडियाकर्मी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में कालिंदी कुंज के पास एक सड़क हादसे में एक मीडियाकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा में सड़क हादसे में मीडियाकर्मी की मौत

नोएडा, 29 जून उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में कालिंदी कुंज के पास एक सड़क हादसे में एक मीडियाकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोएडा में थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि मीडियाकर्मी की पहचान फैजान (37) के तौर पर हुई है और वह दिल्ली में रहते थे।

उन्होंने बताया कि वह सेक्टर 98 में स्थित एक समाचार चैनल में काम करते थे।

बालियान ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपने दफ्तर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली जा रहे थे और ओखला बैराज के पास जैसे ही वह पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

बालियान ने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई यह अभी पता नहीं चला है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).