जरुरी जानकारी | भारत में मीडिया, मनोरंजन क्षेत्र 2021-22 तक 1,86,600 हजार करोड़ रुपये का होगा: रपट

मुंबई, 30 सितंबर भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के वित्त वर्ष 2021-22 में 1,86,600 करोड़ रुपये की आय हासिल करने का अनुमान है। एक रपट के मुताबिक उपयोगकर्ताओं द्वारा डिजिटल को अपनाने के कारण उद्योग एक बार फिर तेजी की राह पर लौटेगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

केपीएमजी के भारत में पार्टनर और प्रमुख (मीडिया एवं मनोरंजन) गिरीश मेनन ने कहा कि यह क्षेत्र वित्त वर्ष 2020-21 में 20 प्रतिशत संकुचन के बाद 2021-22 में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करेगा।

यह भी पढ़े | Fact Check: केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है DA कटौती की फैसला? PIB फैक्ट चेक से जानें सच्चाई.

उन्होंने केपीएमजी की मीडिया और मनोरंजन (एमएंडई) रपट - ‘ए ईयर ऑफ स्क्रिप्ट: टाइम फॉर रिसिलिएशन’ का हवाला दिया। यह रपट चुनौतीपूर्ण समय में एमएंडई क्षेत्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।

उन्होंने कहा कि भारत और पूरी दुनिया में डिजिटल को अपनाने की गति बढ़ी है, और यह उत्साहजनक बात है।

यह भी पढ़े | Ujjwala Yojana Last Date: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का आज आखिरी दिन, अभी ऐसे उठाये मुफ्त गैस कनेक्शन का फायदा.

मेनन ने कहा, ‘‘हमारे संशोधित अनुमानों के मुताबिक भारत में 2028 तक एक अरब डिजिटल उपयोगकर्ता हो सकते हैं, जबकि पहले इतनी ही संख्या 2030 तक होने का अनुमान था।’’

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण डिजिटल व्यवहार में कई संरचनात्मक बदलाव हुए हैं, जिसके चलते उपयोगकर्ताओं में एक नई समानता आई है।

रपट के अनुसार 2019-20 के दौरान इस क्षेत्र की कुल आय 1,75,100 करोड़ रुपये थी, जिसके 2020-21 में घटकर 1,40,200 करोड़ रुपये रह जाने का अनुमान है।

हालांकि, रपट के मुताबिक 2021-22 में इसमें सुधार होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)