जरुरी जानकारी | मीडिया, मनोरंजन उद्योग के 2030 तक 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान: सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले मीडिया उद्योगों में से एक है और 2030 तक इसके 100 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 18 मार्च देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले मीडिया उद्योगों में से एक है और 2030 तक इसके 100 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने शुक्रवार को दुबई एक्सपो में भारतीय मंडप का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग फिलहाल 28 अरब डॉलर का है।

उन्होंने कहा कि देश में उद्योग की जरूरत के अनुसार प्रतिभा और रचनात्मक कौशल है।

चंद्रा ने ‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स’ (एवीजीसी) सामग्री तैयार करने के लिये भारत के साथ सहयोग पर भारतीय मंडप में आयोजित एक गोलमेज चर्चा में कहा, ‘‘भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग में से एक है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा दिखाई देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग का मूल्य फिलहाल 28 अरब डॉलर है और इसके 2030 तक 12 प्रतिशत की संचयी वृद्धि के साथ 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत के पास उद्योग में आवश्यक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल है।’’

चंद्रा ने कहा कि मंत्रालय इस महीने के अंत तक ‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स’ पर नीति तैयार करने को लेकर एक कार्यबल का गठन करेगा। इस कदम का मकसद इस क्षेत्र में कंपनियों को और अधिक सुविधा प्रदान करना है।

भाष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now