मुंबई हमले के दौरान मीडिया ने संप्रग की आलोचना की थी, लेकिन मोदी सरकार के साथ नहीं : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 26/11 को मुंबई में हुये आतंकवादी हमले के दौरान मीडिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना की थी लेकिन इसी तरह की कई घटनाओं के बाद यह मोदी सरकार के साथ ऐसा नहीं कर रही है.
नई दिल्ली, 11 सितंबर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को कहा कि 26/11 को मुंबई में हुये आतंकवादी हमले के दौरान मीडिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना की थी लेकिन इसी तरह की कई घटनाओं के बाद यह मोदी सरकार के साथ ऐसा नहीं कर रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे .
संगठन के कुछ सदस्यों ने राहुल से पूछा कि कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए अच्छे कामों को क्यों नहीं उजागर किया गया. सूत्रों ने बताया कि मुंबई हमले जैसी कई आतंकी घटनायें नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान हुई, लेकिन मीडिया ने संप्रग सरकार की जितनी आलोचना की थी, उतनी इस सरकार की नहीं की . यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: एक व्यक्ति ने कोचिंग के अध्यापक पर लगाया गंभीर आरोप, पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता ने भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ का आरोप लगाया और किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि मीडिया उनके (किसानों के) विरोध को कवर नहीं कर रहा है . कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान कई महीनों से तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

