जरुरी जानकारी | मेडी असिस्ट ने पैरामाउंट टीपीए का अधिग्रहण पूरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेडी असिस्ट इंश्योरेंस टीपीए प्राइवेट लिमिटेड ने पैरामाउंट हेल्थ सर्विसेज एंड इंश्योरेंस टीपीए में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
नयी दिल्ली, दो जुलाई मेडी असिस्ट इंश्योरेंस टीपीए प्राइवेट लिमिटेड ने पैरामाउंट हेल्थ सर्विसेज एंड इंश्योरेंस टीपीए में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
मेडी असिस्ट टीपीए ने बुधवार को बयान में कहा कि औपचारिक विलय प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों कंपनियां स्वतंत्र रूप से काम करना जारी रखेंगी। इससे एक सहज बदलाव सुनिश्चित होता है क्योंकि दोनों कंपनियां अपने परिचालन को एकीकृत करती हैं और बेहतर मूल्य सृजन के लिए अपनी पेशकशों को संरेखित करती हैं।
बयान के अनुसार, इस लेन-देन के साथ मेडी असिस्ट को स्वास्थ्य प्रीमियम में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि होने की संभावना है। यह सौदा इसके प्रदाता नेटवर्क को भी बढ़ाता है और इसे सभी स्वास्थ्य बीमा खंडों में सेवाओं को अधिक कुशलतापूर्वक बढ़ाने के लिए परिचालन तालमेल का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है।
मेडी असिस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सतीश गिदुगु ने कहा, “पैरामाउंट टीपीए का अधिग्रहण स्वास्थ्य लाभ को सरल बनाने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने की हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”
उन्होंने कहा, “पैरामाउंट के गहरे संबंध और विशेषज्ञता हमारे प्रौद्योगिकी-संचालित दृष्टिकोण के पूरक हैं, जो हमें बीमाकर्ताओं को बेहतर मूल्य और पॉलिसीधारकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की स्थिति में रखते हैं।”
मेडी असिस्ट ने पिछले वर्ष अगस्त में घोषणा की थी कि वह 311.8 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर पैरामाउंट टीपीए का पूर्ण अधिग्रहण करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

