एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी: कपिल मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें, जिनमें से अधिकांश अवैध रूप से संचालित हैं, इस महीने धार्मिक आयोजन के दौरान बंद कर दी जाएंगी।

देश की खबरें | कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी: कपिल मिश्रा

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें, जिनमें से अधिकांश अवैध रूप से संचालित हैं, इस महीने धार्मिक आयोजन के दौरान बंद कर दी जाएंगी।

मंत्री ने सत्तारूढ़ भाजपा के कई विधायकों के साथ शहर में कांवड़ यात्रा मार्ग की तैयारियों की समीक्षा की।

मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान कहा, “दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का यह निर्णय है कि मीट की दुकानें बंद रहेंगी। फिर भी, ज़्यादातर दुकानें अवैध हैं और उन्हें वहां नहीं होना चाहिए। ऐसी कोई भी दुकान नहीं खुलेगी और इसमें कोई छूट नहीं है।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं भी ऐसी कोई अवांछित घटना न घटे।”

श्रावण मास के महीने में 11 से 25 जुलाई तक श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रा की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त नदियों और अन्य पवित्र जलाशयों से जल लेकर लंबी दूरी पैदल तय करते हुए भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में जल चढ़ाते हैं।

मिश्रा ने भाजपा विधायकों अजय महावर, तिलक राम गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रद्युम्न राजपूत और संजय गोयल के साथ अप्सरा बॉर्डर से करोल बाग तक कांवड़ यात्रा मार्ग और शिविरों का निरीक्षण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).