देश की खबरें | मकोका मामला: उच्च न्यायालय ने पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर पुलिस से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मकोका मामले में गिरफ्तार आम आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर बुधवार को पुलिस से जवाब तलब किया।

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने मकोका मामले में गिरफ्तार आम आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर बुधवार को पुलिस से जवाब तलब किया।

न्यायमूर्ति मनोज जैन ने बाल्यान की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और सुनवाई की अगली तारीख तीन जुलाई तय की।

उच्च न्यायालय ने जेल अधीक्षक को बाल्यान की कैदी सूची और उसकी चिकित्सा स्थिति पर रिपोर्ट भेजने को भी कहा, क्योंकि आरोपी ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत भी मांगी है।

इसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार को मामले में अद्यतन वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

बाल्यान का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील दलाल ने कहा कि उनके मुवक्किल को मकोका मामले में चार दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जिस दिन एक निचली अदालत ने कथित जबरन वसूली के एक मामले में उन्हें जमानत दी थी, और तब से वह हिरासत में हैं।

पुलिस के मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद बाल्यान ने उच्च न्यायालय से जमानत याचिका वापस ले ली थी।

उन्होंने जमानत के लिए निचली अदालत में याचिका दायर की, लेकिन 27 मई को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

बाल्यान के वकील ने पहले तर्क दिया था कि उनके खिलाफ "कोई सबूत नहीं है" और मामला "पूरी तरह से निरर्थक" है, जबकि दावा किया गया था कि प्राथमिकी में बाल्यान का नाम तक नहीं है।

पुलिस के विशेष वकील ने दावा किया कि बाल्यान के खिलाफ मकोका लागू करने के लिए आधार हैं और उन्हें कोई राहत नहीं दी जा सकती।

बाल्यान पर एक संगठित अपराध सिंडिकेट में "सहयोगी" होने का आरोप लगाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\