एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मकोका मामला: पूर्व विधायक की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तारीख तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को नौ अप्रैल की तारीख तय की।

देश की खबरें | मकोका मामला: पूर्व विधायक की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तारीख तय

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को नौ अप्रैल की तारीख तय की।

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति विकास महाजन ने याचिका को न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ को स्थानांतरित कर दिया जो सांसदों और विधायकों के मामलों को देखते हैं।

मकोका मामले में बाल्यान को चार दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इस दिन एक निचली अदालत ने उन्हें कथित जबरन वसूली मामले में जमानत दी थी।

बालियान का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता एम. एस. खान ने कहा कि पूर्व विधायक लगभग चार महीने से हिरासत में हैं और उन्होंने अदालत से पहले की तारीख देने का आग्रह किया।

बालियान के वकील ने दलील दी कि उनके खिलाफ "कोई सबूत नहीं है" और मामला "पूरी तरह से मनगढ़ंत" है। उन्होंने दावा किया कि प्राथमिकी में बालियान का नाम तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि बालियान ने खुद अपराध के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली पुलिस के वकील ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की तरह, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत भी किसी आरोपी को जमानत देने पर रोक है।

जोहेब नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).