जरुरी जानकारी | कोल इंडिया की इकाई एमसीएल ने बिजली संयंत्रों को कोयले के 85 से अधिक रेक भेजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल की शाखा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने बताया कि उसने सोमवार को बिजली संयंत्रों को कुल 85 रेक कोयला भेजा है, जबकि 84 रेक का लक्ष्य था।

नयी दिल्ली, सात सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल की शाखा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने बताया कि उसने सोमवार को बिजली संयंत्रों को कुल 85 रेक कोयला भेजा है, जबकि 84 रेक का लक्ष्य था।

एमसीएल का यह कदम कोयले की कमी से जूझ रहे देश के बिजली संयंत्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की शाखा ने बयान में कहा, ‘‘एमसीएल ने 84 रेक के लक्ष्य के मुकाबले बिजली संयंत्रों को कुल 85 रेक कोयला भेजा।’’

बयान में कहा गया कि बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाते हुए एमसीएल ने सोमवार को ओडिशा स्थित अपनी खदानों से उपभोक्ताओं को पांच लाख टन अधिक कोयला भेजा। बयान में कहा गया है कि एमसीएल ने पांच लाख टन कोयला उठाव के लक्ष्य को 5.18 लाख टन कोयले का उठाव कर पार किया है।

इसमें कहा गया है कि सड़क मार्ग से कोयले का उठाव 1.32 लाख टन रहा जबकि लक्ष्य 99 हजार टन का था। इससे पहले कंपनी ने 30 अगस्त को रेलवे के जरिये एक दिन में सबसे अधिक कोयला आपूर्ति का रिकार्ड बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\