एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पिंक टेस्ट से कुछ दिन पहले मैकग्रा कोविड से संक्रमित हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा पिंक टेस्ट के आयोजन से कुछ दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। पिंक टेस्ट मैकग्रा की पत्नी जेन की याद में खेला जाता है जिनकी स्तन कैंसर से मौत हो गई थी।

खेल की खबरें | पिंक टेस्ट से कुछ दिन पहले मैकग्रा कोविड से संक्रमित हुए

सिडनी, दो जनवरी आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा पिंक टेस्ट के आयोजन से कुछ दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। पिंक टेस्ट मैकग्रा की पत्नी जेन की याद में खेला जाता है जिनकी स्तन कैंसर से मौत हो गई थी।

इस मैच के जरिए स्तन कैंसर से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए कोष जुटाया जाता है।

इस बार पिंक टेस्ट में आस्ट्रेलिया का प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड होगा और यह मुकाबला एशेज श्रृंखला का हिस्सा है।

आस्ट्रेलिया का नए साल का यह पहला टेस्ट पांच जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेला जाना है।

एससीजी टेस्ट का तीसरा दिन जेन मैकग्रा दिवस के रूप में जाना जाता है और यह देखना होगा कि मैकग्रा तब तक कोविड परीक्षण में नेगेटिव आकर इसका हिस्सा बन पाते हैं या नहीं।

दोनों टीम के खिलाड़ियों को हालांकि जब उनकी ‘बैगी पिंक’ कैप सौंपी जाएंगी तो मैकग्रा आनलाइन इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

आस्ट्रेलियाई मीडिया ने मैकग्रा फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी होली मास्टर्स के हवाले से कहा, ‘‘ग्लेन का पीसीआर परीक्षण हुआ और दुर्भाग्य से नतीजा पॉजिटिव आया। हम ग्लेन और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्रिकेट आस्ट्रेलिया और एससीजी में अपने साझेदारों के आभारी हैं। हम पिंक टेस्ट के समर्थन के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम और प्रसारणकर्ताओं के भी आभारी हैं।’’

आस्ट्रेलिया पांच मैचों की श्रृंखला के शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर पहले ही 3-0 की विजयी बढ़त बना चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).