देश की खबरें | एमसीडी, पुलिस चांदनी चौक में खामियों और अवैध गतिविधियों को दूर करे: दिल्ली उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने चांदनी चौक क्षेत्र की खामियों और वहां चल रही अवैध गतिविधियों को शुक्रवार को ‘स्तब्ध करने वाली स्थिति’ करार देते हुए एमसीडी और पुलिस को उन्हें दूर करने का निर्देश दिया ।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने चांदनी चौक क्षेत्र की खामियों और वहां चल रही अवैध गतिविधियों को शुक्रवार को ‘स्तब्ध करने वाली स्थिति’ करार देते हुए एमसीडी और पुलिस को उन्हें दूर करने का निर्देश दिया ।

उच्च न्यायालय ने वहां की तस्वीरें देखने के बाद कहा कि लोग वहां जुआ खेल रहे हैं और दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा, ‘‘ वहां लोग जुआ खेल रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे नशेड़ी हैं। पुलिस क्या कर रही है, क्या उन्हें जमीनी हकीकत मालूम है? (ऐसे) लोग वहां (सार्वजनिक स्थानों पर) कैसे रह सकते हैं? ’’

पीठ ने कहा, ‘‘आपके (पीडब्ल्यूडी) अधिकारी अपना काम नहीं कर रहे हैं और वहां बहुत हफ्ता वसूली चल रही है। पुलिस अधिकारियों को कुछ पता नहीं है, ऐसा लगता है कि पुलिस असहाय हो गई है। इससे पुलिस की छवि खराब होती है।’’

पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया उसका मत है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस खामियों और अवैध गतिविधियों पर ध्यान दे और कानून का पालन करते हुए यथाशीघ्र उन्हें हटाएं।

उसने एमसीडी, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), शाहजहां पुनर्विकास निगम लिमिटेड, दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस को दो हफ्ते के अंदर स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय ने संबंधित पुलिस उपायुक्त और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी को अगली सुनवाई के दिन 13 दिसंबर को अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें लालकिला रोड से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना क्षेत्र एवं उसके आसपास के इलाकों की बिल्कुल उपेक्षित, दयनीय स्थिति का उल्लेख किया गया है। इस क्षेत्र में दो मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं।

याचिका में जिन खामियों का उल्लेख किया गया है उनमें बुनियादी ढांचे को नुकसान, रखरखाव और स्वच्छता की कमी, बेघर लोगों, नशेड़ियों और आवारा पशुओं की सार्वजनिक स्थानों पर मौजूदगी शामिल है।

इसमें यह भी कहा गया है कि बिक्री निषिद्ध क्षेत्र में अतिक्रमण समेत रेहड़ी-पटरी पर अवैध और अनियमित खरीद-बिक्री की गतिविधियां जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू