देश की खबरें | एमसीडी कर्मचारी ने आप विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप; मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार सुबह आप विधायक जय भगवान उपकार ने 49 वर्षीय सहायक स्वच्छता निरीक्षक के साथ कथित रूप से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार सुबह आप विधायक जय भगवान उपकार ने 49 वर्षीय सहायक स्वच्छता निरीक्षक के साथ कथित रूप से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बवाना से विधायक उपकार की इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 186 (सरकारी कर्मचारी के कामकाज में बाधा डालना), 353 (सरकारी कर्मचारी को उसका काम करने से रोकने के लिए बल प्रयोग), 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) में शाहबाद डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत मुकेश कुमार ने दर्ज करायी है। वह एमसीडी के सहायक स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड नंबर-28, नरेला जोन के रूप में वार्ड के सफाई कर्मचारियों की निगरानी करते थे।

कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह और ‘सेनेटरी इंस्पेक्टर’ नन्हे राम शाहबाद डेयरी इलाके में जेई स्टोर के सामने कर्मचारियों द्वारा की जा रही सफाई की निगरानी कर रहे थे, तभी विधायक ने उनके साथ मारपीट की।

शिकायत में कहा गया है कि उपकार अपने कुछ साथियों के साथ आए और गुस्से में कुमार से शिकायत की कि वे उनके क्षेत्र में सफाई नहीं करते हैं, पूरा वेतन ले रहे हैं पर कोई काम नहीं करते।

शिकायत में कहा गया है कि कुमार ने जवाब दिया कि वे क्षेत्र को नियमित रूप से साफ करते हैं, जिस पर उपकार ने गालियों से जवाब दिया।

शिकायत में कहा गया है कि एमसीडी कर्मचारी ने आप नेता से कहा कि वह सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं और अगर उनके क्षेत्र में सफाई ठीक से नहीं हुई है तो दोबारा साफ-सफाई की जाएगी।

यह सुनकर विधायक को गुस्सा आ गया और वह कुमार को उनका कॉलर पकड़कर मुख्य बाजार की ओर ले गए और फिर उनकी गर्दन पकड़ ली तथा उनकी पिटाई शुरू कर दी।

शिकायत में कहा गया है कि जब नन्हे राम ने हस्तक्षेप किया तो विधायक ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान