खेल की खबरें | चोटिल होल्डर की जगह मैकॉय टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए जेसन होल्डर के की जगह रविवार को ओबेद मैकॉय को टीम में शामिल किया।

सेंट जोंन (एंटीगा), 26 मई वेस्टइंडीज ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए जेसन होल्डर के की जगह रविवार को ओबेद मैकॉय को टीम में शामिल किया।

होल्डर को काउंटी चैम्पियनशिप खेलते समय लगी चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा।

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने होल्डर की चोटों के बारे बिना कोई जानकारी दिये बताया कि इस खिलाड़ी को चोट से उबरने के लिए समय की जरूरत है। टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी शीघ्र और पूर्ण रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए सभी सहायता प्रदान करेगा।

सीडब्ल्यूआई विज्ञप्ति में मुख्य चयनकर्ता और पूर्व खिलाड़ी डेसमंड हेन्स के हवाले से कहा गया, ‘‘जेसन हमारी टीम में एक अनुभवी खिलाड़ी है। उनकी अनुपस्थिति निस्संदेह मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महसूस की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि जेसन जल्द ही पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जेसन जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी को खोना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन, हमें ओबेद मैकॉय की क्षमताओं पर भरोसा है। ओबेद ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय कौशल और दमखम दिखाया है। यह अवसर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा।’’

 सीडब्ल्यूआई ने इसके साथ ही दो जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए पांच रिजर्व खिलाड़ियों - काइल मेयर्स, फैबियन एलन, मैथ्यू फोर्ड, आंद्रे फ्लेचर और हेडन वॉल्श को भी नामित किया है।

 वेस्टइंडीज टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप (विकेटकीपर), अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, गुडाकेश मोती, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\