लातूर (महाराष्ट्र), 31 अगस्त महाराष्ट्र के लातूर में एक निजी कॉलेज के एक एमबीबीएस छात्र ने अपने छात्रावास में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उसने मृतक छात्र की पहचान बीड जिले के देवदहीफल गांव के निवासी भागवत सुनील बड़े (21) के रूप में की है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि छात्र के इस कदम को उठाने के पीछे के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक, सुनील एमआईटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) पाठ्यक्रम में तृतीय वर्ष का छात्र था।
उसने बताया कि सुनील अंबाजोगई रोड पर कॉलेज परिसर के बाहर स्थित एक छात्रावास में रह रहा था और उसने मंगलवार दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के एक दल ने छात्रावास जाकर 'पंचनामा' (मौके का निरीक्षण) किया और छात्र का शव बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि सुनील के दोस्तों के अनुसार, वह नियमित रूप से कक्षाएं नहीं ले रहा था और पिछले सप्ताह भी वह तीन दिन बाद अपने गांव से लौटा था।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विवेकानंद चौक थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस निरीक्षक सुधाकर बावकर के मुताबिक, आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY