देश की खबरें | रिम्स आदिलाबाद में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
करीमनगर (तेलंगाना), 30 जुलाई आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान जयपुर (राजस्थान) निवासी साहिल चौधरी (22) के रूप में हुई है।
आदिलाबाद द्वितीय कस्बे के सर्किल इंस्पेक्टर करुणाकर राव ने बताया कि साहिल दोपहर की कक्षा में शामिल नहीं हुआ था और वह कॉलेज परिसर में स्थित छात्रावास के अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया।
पुलिस ने बताया कि साथी छात्रों ने साहिल को अनुपस्थित पाया तो कर्मचारियों को इसकी सूचना दी जिन्होंने (कर्मचारियों ने) उसे अपने कमरे में बेसुध पाया।
साहिल के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
राव ने कहा, "हम मामले में गहन जांच कर रहे हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

