देश की खबरें | महापौर चुनाव: शैली ओबेरॉय और मोहम्मद इकबाल ने नामांकन किया दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव में शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने फिर से क्रमश: महापौर तथा उप महापौर पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव में शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने फिर से क्रमश: महापौर तथा उप महापौर पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

एमसीडी चुनाव 26 अप्रैल को होने हैं।

इस दौरान राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी भी उनके साथ मौजूद थीं।

वर्तमान में शैली ओबेरॉय महापौर और मोहम्मद इकबाल उप महापौर हैं।

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले भी महापौर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी ‘आप’ की जीत हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम महापौर और उप महापौर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को ही उम्मीदवार बनाएंगे। इससे पहले हुए महापौर चुनाव में भाजपा की बाधा डालने की कोशिशों के बावजूद ‘आप’ विजयी हुई थी। हमारे उम्मीदवार इस बार भी चुनाव जीतेंगे।’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हर वित्तीय वर्ष के अंत के बाद नए सिरे से महापौर का चुनाव होता है। एमसीडी में पहले वर्ष के लिए महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित रहता है, दूसरे वर्ष में पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता। तीसरे वर्ष में आरक्षित वर्ग का व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकता है और अन्य दो वर्ष किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।

तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्ड की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी।

दिल्ली में पिछले चार दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी