विदेश की खबरें | लीसेस्टर के मेयर ने गांधी प्रतिमा को बचाने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लीसेस्टर शहर के मेयर ने मध्य ब्रिटेन के इस शहर के बीचोंबीच स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को बचाने का वादा किया है जिसे कुछ लोगों ने हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। इस बीच इस प्रतिमा को बचाने की एक ऑनलाइन याचिका पर 6,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

लंदन, 20 जून लीसेस्टर शहर के मेयर ने मध्य ब्रिटेन के इस शहर के बीचोंबीच स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को बचाने का वादा किया है जिसे कुछ लोगों ने हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। इस बीच इस प्रतिमा को बचाने की एक ऑनलाइन याचिका पर 6,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

मेयर पीटर सूल्सबी ने लीसेस्टर पूर्व के भारतीय मूल के पूर्व सांसद कीथ वाज के पत्र के जवाब में शहर के इस गौरवपूर्ण स्मारक के लिए अपना समर्थन जताया। वाज पिछले सप्ताह प्रतिमा को हटाये जाने की एक ऑनलाइन याचिका सामने आने के बाद से इसे बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

सूल्सबी ने कहा, ‘‘मैं आपको यह आश्वासन देते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि परिषद द्वारा प्रतिमा को हटाये जाने पर किसी भी समय सहमत होने की कोई संभावना नहीं है और जब तक मैं मेयर हूं, तब तक तो बिल्कुल नहीं।’’

उन्होंने कहा कि अत्यंत गौरव की बात है कि हमारा शहर बापू के जीवन का उत्सव मनाता है जो आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेरणापुंज थे और पूरी दुनिया के लिए मिसाल थे।

यह भी पढ़े | अमेरिका: आतंकवादी समूह से संबंध रखने का दोषी तहव्वुर राणा मुंबई हमलों के आरोपों का करेगा सामना, लॉस एंजिलिस में फिर हुआ गिरफ्तार.

प्रसिद्ध बेलग्रेव रोड गोल्डन माइल पर स्थित गांधीजी की चलने की मुद्रा वाली कांस्य प्रतिमा पिछले सप्ताह तब खबरों में आई जब इसे हटाने के लिए एक ऑनलाइन याचिका सामने आई। इसमें आरोप लगाया गया है कि गांधी एक ‘फासीवादी व नस्लवादी थे।

इसके बाद ‘चेंज डॉट ऑर्ग’ पर जवाबी याचिका जारी कर लीसेस्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को बचाने का आह्वान किया गया और कुछ दिन के भीतर इस पर हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

याचिका में कहा गया है, ‘‘लीसेस्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा कभी नहीं हटाई जानी चाहिए क्योंकि यह स्वतंत्रता, अहिंसा और शांति की प्रतीक है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘आज हम सभी को मिलकर न्याय के लिए लड़ने तथा गांधी प्रतिमा को बचाने की जरूरत है।’’

कोलकाता के मूर्तिकार गौतम पाल द्वारा निर्मित इस प्रतिमा का भारतीय संस्था समन्वयन परिवार द्वारा एक चंदा अभियान के बाद 2006 में यहां विमोचन किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर