देश की खबरें | मायावती ने आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बी आर आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और समतामूलक सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए उनके प्रयासों को याद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह दिसंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बी आर आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और समतामूलक सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए उनके प्रयासों को याद किया।

भारतीय संविधान के शिल्पी और दलित नायक आंबेडकर का 1959 में निधन हो गया था। वह देश के पहले कानून मंत्री थे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर तंज, कहा- जो हमारा पेट भरता है, उनकी कोई सुननेवाला नहीं.

अपने ट्वीटों और विज्ञप्ति में मायावती ने कहा कि आंबेडकर ने समतामूलक सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए अपनी पूरी जिंदगी कठिन परिश्रम किया और उसके लिए तमाम झंझावातों का सामना किया।

उन्होंने संविधान का प्रारूप तैयार करने में आंबेडकर की भूमिका की सराहना की।

यह भी पढ़े | Mahaparinirvan Diwas 2020: स्टालिन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बसपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी के सरकार में रहने के दौरान आंबेडकर के नाम पर निर्मित की गयी विभिन्न परियोजनाओं पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर प्रहार भी किया।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं उनके योगदानों के प्रति छोटी सी श्रद्धांजलि है।

मायावती ने बसपा को आंबेडकर के मानवतावादी आंदोलन का ‘एकमात्र प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी’ बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\