देश की खबरें | मायावती ने पंजाब में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के प्रयास की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर तोड़ने के प्रयास की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार तथा कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा।

लखनऊ, 27 जनवरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर तोड़ने के प्रयास की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार तथा कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा।

बसपा प्रमुख ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली के मतदाता खासकर आप, कांग्रेस व भाजपा के दोहरे चाल-चरित्र से सबक लेते हुए केवल आम्बेडकरवादी पार्टी बसपा को ही वोट देकर मजबूत बनायें।

पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की।

पंजाब पुलिस के अनुसार, अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली हैरिटेज स्ट्रीट पर टाउन हॉल में बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर क्रमवार पोस्ट में कहा “संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के पास हैरिटेज स्ट्रीट में स्थापित प्रतिमा खण्डित करने और वहाँ संविधान की किताब के नजदीक आग लगाने का प्रयास शर्मनाक है। इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाए, वह कम है।”

उन्होंने मांग कि पंजाब सरकार इस अप्रिय घटना को अति-गंभीरता से लेकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो।

उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “पूरा देश कल बाबा साहेब का संविधान लागू होने के ऐतिहासिक दिन पर 76वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा था। ऐसे में संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा का अनादर करना खासकर आम आदमी पार्टी तथा उसकी सरकार के लिए बहुत शर्मिन्दगी की बात है।”

मायावती ने कहा “बाबा साहेब का हर प्रकार से अनादर करने वाली, उन्हें भारतरत्न नहीं देकर उनका तिरस्कार करने वाली तथा उनके अनुयाइयों की हमेशा उपेक्षा करने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में संविधान दिवस रैली करना विशुद्ध राजनीतिक छल तथा चुनावी स्वार्थ है।”

बसपा प्रमुख ने अपील की “अतः ऐसे समय में, जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, तो दिल्ली के मतदाता खासकर आप, कांग्रेस व भाजपा के दोहरे चाल-चरित्र से सबक लेते हुए केवल आम्बेडकरवादी पार्टी बसपा को ही वोट देकर मजबूत बनायें।’’

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी