देश की खबरें | सीए की मई की परीक्षा रद्द, इन्हें नवंबर चक्र में समाहित किया जाये: आईसीएआई ने न्यायालय को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि देश में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मई चक्र के लिये 29 जुलाई से 16 अगस्त के दौरान प्रस्तावित सीए की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि देश में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मई चक्र के लिये 29 जुलाई से 16 अगस्त के दौरान प्रस्तावित सीए की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं।

न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ को आईसीएआई के वकील ने सूचित किया कि मई चक्र की परीक्षा को अब नवंबर, 2020 चक्र की सीए परीक्षा में समाहित कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ता या MLA पर कार्रवाई का प्रस्ताव पास.

पीठ वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आईसीएआई द्वारा उम्मीदवारों को दिए गए ‘नहीं अपनाने (ऑप्ट आउट)’ के विकल्प को चुनौती दी गई थी। ‘इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन’ द्वारा इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि यह विकल्प सीए की मई माह में होने वाली परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पक्षपातपूर्ण है।

पीठ ने आईसीएआई के वकील का कथन सुनने के बाद इस याचिका का निबटारा कर दिया ।

यह भी पढ़े | केरल गोल्ड स्कैंडल मामला: कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 8 दिन के लिए NIA हिरासत में भेजा : 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, याचिकाकर्ता के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने सीए की परीक्षाओं से संबंधित कुछ पहलुओं की ओर न्यायाल का ध्यान आकर्षित किया।

पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि इस संबंध में वह आईसीएआई को अपना प्रतिवेदन दें।

इससे पहले, न्यायालय ने 29 जून को कहा था कि कोविड-19 महामारी के बीच आईसीएआई को परीक्षाओं का आयोजन करने में लचीला रूख अपनाना चाहिए और उम्मीदवारों की चिंताओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि आईसीएआई को ‘‘नहीं अपनाने’’ और परीक्षा केंद्र के बदलाव के विकल्प पर भी लचीला रूख अपनाना चाहिए क्योंकि महामारी को लेकर परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\