एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तथा दोनों राज्यों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा

चंडीगढ़, 29 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तथा दोनों राज्यों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई।

स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड रही।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 13.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 13 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 12.2 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 13.4 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में दिन का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पटियाला में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट और मोहाली में अधिकतम तापमान क्रमशः 17.5 डिग्री सेल्सियस और 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).