देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जून के अंत में आएगा मानसून
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने जून के अंत तक शहर में मानसून के आगमन का अनुमान जताया है।
विभाग ने कहा कि नजफगढ़ मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। शहर की आधिकारिक संकेतक मानी जाने वाले सफदरजंग वेधशाला ने सामान्य औसत से पांच डिग्री अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों जैसे नरेला में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 45.9 डिग्री सेल्सियस, रिज में 46.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 15 दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।
आईएमडी ने कहा कि इस महीने के अंत तक 27 जून के आसपास शहर में मानसून आने की उम्मीद है।
आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 18 प्रतिशत से 58 प्रतिशत के बीच रही।
विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकांश स्थानों पर तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

