देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।
आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम कार्यालय ने रविवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने कहा कि शनिवार को आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत से 45 प्रतिशत के बीच रहा।
शाम 7 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

