देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में आज दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 30 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
उन्होंने बताया कि अगले सात दिनों तक तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं हैं। इस दौरान लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
आईएमडी के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों के दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।
दिल्ली में पिछले महीने सबसे गर्म दिन 30 मार्च था जब अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

