देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 जनवरी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ बाहरी इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई।
आईएमडी के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे 263 के साथ 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

