एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह गर्म रही। मौसम विभाग ने दिन में लू चलने और अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह गर्म रही। मौसम विभाग ने दिन में लू चलने और अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के साथ पूरे क्षेत्र में लू चलने की संभावना है।''

गौरतलब है कि मैदानी इलाकों में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक अथवा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब लू जैसे हालात की घोषणा की जाती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 34 फीसद था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजकर 5 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 293 रहने के साथ वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

फाल्गुनी शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).